
Ayushman Card Online Apply 2026: भारत सरकार द्वारा देश के सभी गरीब नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) को चलाया जा रहा है इस योजना के माध्यम से सरकार देश के सभी गरीब नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है।
यदि आप Ayushman Card Online Apply 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता, लाभ के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की हैं जिससे कि आप बहुत आसनी से आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगें।
Ayushman Card Online Apply 2026 : Overviews
| लेख का नाम | Ayushman Card Online Apply 2026 |
| लेख का प्रकार | Sarkari Yojana |
| कार्ड के नाम | Ayushman Card / PMJAY Card |
| किसके द्वारा शुरू की गई | भारत सरकार द्वारा |
| कब शुरू हुई | 2018 |
| लाभ | प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा |
| लाभार्थी | गरीब और कमजोर परिवार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://beneficiary.nha.gov.in/ |
Ayushman Card 2026 के लाभ
Ayushman Card 2026 के लाभ कुछ इस प्रकार से हैं –
आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सरकार लाभार्थियों को 5 लाख रुपए का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है।
आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
आयुष्मान कार्ड के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभ और सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं
Eligibility for Ayushman Card Online Apply 2026
यदि आप Ayushman Card Online Apply 2026 करना चाहते है, तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
उम्मीदवार भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
उम्मीदवार के पास राशन कार्ड होना चाहिए।
उम्मीदवार के परिवार का नाम SECC 2011 (Socio Economic Caste Census) की सूची में शामिल होना चाहिए।
यदि आपके परिवारों का नाम केंद्र सरकार की PM-JAY सूची में नहीं है, तो वे अपने राज्य की स्वास्थ्य योजना (जैसे मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना) के अंतर्गत पात्र हो सकते हैं।
उम्मीदवार के पास इसमें मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
Documents for Ayushman Card Online Apply 2026
यदि आप Ayushman Card Kaise Banaye 2026 करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ई मेल आईडी
- मोबाइल नंबर आदि।
How To Online Apply Ayushman Card 2026?
यदि आप Ayushman Card Online Apply 2026 करना चाहते है, तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करे जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाए। होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको Login as Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मोबाइल नंबर को दर्ज करके Verify के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
क्लिक करने के बाद अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी जिसे कि आपको दर्ज करके लॉगिन कर लेना होगा।
क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मांगी जानकारी सभी जानकारी को भर देना होगा।
जानकारी को भरने के बाद अब आपको लाभार्थी सूची में अपना नाम खोजने का ऑप्शन मिलेगा।
अगर आपका नाम सूची में होगा तो आपको Link Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको अपने आधार नंबर को दर्ज करना होगा।
आधार कार्ड को दर्ज करने के बाद अब आपके आधार कार्ड से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे कि आपको दर्ज कर देना होगा।
अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगी जिसमें की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरकर Redo e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
क्लिक करने के बाद अब आपको लाइव फोटो क्लिक करके e kyc को कर लेना होगा।
अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
क्लिक करने के बाद आपको Download Card का ऑप्शन मिलेगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करके आपको अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर लेना होगा।
Important Link
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Ayushman Card Online Apply 2026 के बारे में संपूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया है मैं आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल है और सुझाव हो तो उसे भी आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमारे साथ जरूर शेयर करें।
FAQs
आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगता है यह पूर्णता निःशुल्क है।
Bikash Kumar Gupta
Content Publisher
Raj Technical
Bikash Kumar Gupta is a Content Publisher at Raj Technical, where he regularly publishes articles related to Government Jobs, Sarkari Yojana, Admit Cards, Results, Admissions, Scholarships, Education, and the latest government updates. Every article is prepared using official notifications and trusted sources to provide accurate and reliable information for readers.